Rajinikanth Film Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 के लिए क्रेजी फैंस, भारत से दुबई, अमेरिका और जापान तक दिखी दीवानगी, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनी की हर फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी देखने लायक है। हालंकि ये पहली बार नहीं। रजनी की हर फिल्म के लिए फैंस ऐसे ही जश्न मनाते हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनी की हर फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी देखने लायक है। हालंकि ये पहली बार नहीं। रजनी की हर फिल्म के लिए फैंस ऐसे ही जश्न मनाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसे ही हुआ है। फिल्म के लिए बेसब्र दर्शक आधी रात को ही सड़कों पर उतर आए और किसी त्योहार की तरह 'जेलर 2' का जश्न मनाना शुरू कर दिया। भारत से लेकर दुबई और जापान तक यही नजारा देखने को मिला है।

ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचे फैंस

फिल्म 'जेलर 2' का जबर्दस्त क्रेज देखते हुए साउथ के कई इलाकों में आधी रात को ही फिल्म के शो शुरू कर दिए गए। दर्शक ढोल-नगाड़ों के साथ सिनेमाघरों तक पहुंचे। थिएटर में भी सीटियों की गूंज सुनाई दी।

दूध से किया अभिषेक तो किसी ने नारियल फोड़ा

रजनीकांत की फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शकों ने एक्टर के पोस्टर और बैनर्स पर दूध से अभिषेक किया। फैंस के बीज जबर्दस्त क्रेज दिखा। किसी ने नारियल फोड़कर शुभ शुगन किया तो किसी ने थलाइवर के पोस्टर की आरती उतारी। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दुबई में दिखी दीवानगी

सिर्फ भारत ही नहीं, दुबई में भी रजनीकांत की फिल्म के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। इस बेकरारी को देखते हुए वहां सुबह तीन बजे का शो रखा गया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए सिनेमाघर पहुंचे।

अमेरिका में भी दिखा उत्साह

सिर्फ भारत नहीं, और चेन्नई तक भी नहीं... अमेरिका में भी 'जेलर 2' का जश्न जारी है। थलाइवर की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। न्यू जर्सी में, स्थानीय फैन क्लबों के मुताबिक, शुरुआती सभी शो पूरी तरह से भरे हुए थे। फिल्म देखने आए लोगों का स्वागत लाइफ-साइज कटआउट और गुब्बारों से किया गया।

जापान में भी रिलीज हुई फिल्म

रजनीकांत की 'जेलर 2' जापान में भी आज ही रिलीज हुई है। यह पहली बार है, जब रजनीकांत की कोई फिल्म भारत और जापान में एक ही दिन सिनेमाघरों में लगी है। जापान में भी दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। जापान के एक प्रशंसक ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पूछा है- 'जापान में रजनीकांत के फैंस क्या आप तैयार हैं'?

यह भी पढ़े -सनबर्न फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेसन डेरुलो, चौथे हेडलाइनर के तौर पर हुई एंट्री


Created On :   15 Oct 2026 11:45 AM IST

Tags

Next Story