अगले दो दिनों में स्थित साफ!: श्रीकांत शिंदे ने कहा - शिवसेना (उद्धव) के बागियों पर दो दिनों में स्थित साफ हो जाएगी

श्रीकांत शिंदे ने कहा - शिवसेना (उद्धव) के बागियों पर दो दिनों में स्थित साफ हो जाएगी
  • श्रीकांत ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर में मेरी कोई भूमिका नहीं
  • बोले - मैं बीते दिनों दिल्ली में नहीं बल्कि सातारा जिले में था

Mumbai News. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे तथा शिवसेना (शिंदे) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि शिवसेना (उद्धव) के बागी छह सांसदों को लेकर अगले दो दिनों में स्थित स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दो दिनों में सभी बातें ऑन रिकॉर्ड सबके सामने आ जाएंगी। शुक्रवार को गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में श्रीकांत ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर में मेरी कोई भूमिका नहीं है। क्योंकि मैं बीते दिनों दिल्ली में नहीं बल्कि सातारा जिले में था। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत के ऑपरेशन तुड़वा वाले बयान पर हमला बोला। श्रीकांत ने कहा कि राऊत साल 2022 से लगातार धमकी दे रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। हम लोग सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने वाले हैं। राऊत हम लोगों को क्या धमकी दे रहे हैं? श्रीकांत ने कहा कि राऊत के बदजुबानी का फायदा शिवसेना (शिंदे) को ही होता है।

शिवसेना (उद्धव) के विधायकों और मुंबई मनपा के नगरसेवकों के टूटने के सवाल पर श्रीकांत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में काम करने के लिए सभी लोग आतुर हैं। क्योंकि उपमुख्यमंत्री शिंदे सबके दुख और सुख में शामिल होते हैं। श्रीकांत ने कहा कि कोई एक दिन में बागी नहीं होता है। साल 2022 में शिवसेना (अविभाजित) के विधायकों और सांसदों का राजनीतिक भविष्य अधर में नजर आ रहा था। इसलिए शिवसेना (उद्धव) से टूटकर 50 विधायक और 13 सांसद शिवसेना (शिंदे) में शामिल हुए थे। इनमें से अधिकांश विधायक और सांसद साल 2024 के चुनावों में दोबारा निर्वाचित हुए हैं।

केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिलने के सवाल पर श्रीकांत ने कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। फिलहाल पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं। अगले दो साल में पार्टी को प्रत्येक गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। श्रीकांत ने कहा कि शिवसेना (अविभाजित) की स्थापना करने वाली बालासाहेब ठाकरे के विचारों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ ही आगे बढ़ा रहे हैं।


Created On :   19 Jun 2026 9:50 PM IST

Tags

Next Story