बड़ा कदम: शिक्षकों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा विभाग और गूगल के बीच समझौता

शिक्षकों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा विभाग और गूगल के बीच समझौता
  • डिजिटल तकनीक का उन्नत प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता
  • स्कूली शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच स्कूली शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच समझौता हुआ

Mumbai News. राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजुकेशन के बीच राज्य के शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल तकनीक का उन्नत प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता हुआ है। इसके तहत अगले डेढ़ वर्ष में राज्य के चार लाख से अधिक शिक्षकों को गूगल एआई एजुकेटर सीरीज के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में गूगल फॉर एजुकेशन के उपाध्यक्ष क्रिस फिलिप्स तथा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सह सचिव ताशीलदार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मंत्री भुसे ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक के दौर में शिक्षकों को आधुनिक कौशल से लैस करना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। पहले चयनित मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो बाद में राज्यभर के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

इस तरह राज्य की प्रत्येक स्कूल तक एआई आधारित प्रशिक्षण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी पहल का राज्य सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, क्योंकि गूगल यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराएगा। साथ ही शिक्षकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पर महाराष्ट्र सरकार का नियंत्रण रहेगा। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि 21वीं सदी में शिक्षा के क्षेत्र में एआई का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।

गूगल फॉर एजुकेशन के सहयोग से सरकारी और अनुदानित स्कूलों के लाखों शिक्षकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, जिसका लाभ विद्यार्थियों तक भी पहुंचेगा। इस सहयोग के तहत शिक्षकों में एआई साक्षरता बढ़ाने, डिजिटल कौशल विकसित करने, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में स्थानीयकृत प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने, सुरक्षित डिजिटल पहचान प्रदान करने तथा गूगल के आधुनिक एआई टूल्स के शैक्षणिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को भी गति मिलेगी।

Created On :   19 Jun 2026 9:42 PM IST

Tags

Next Story