Ketan Agarwal Murder Case: 'शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा?' केतन की दर्दनाक मौत हादसे पर बिलखते हुए पिता ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर का मामला अभी थमा नहीं था कि महाराष्ट्र के पुणे से एक और मामला सामने आ गया है। इन दोनों मामले में सिर्फ शादी का फर्क है, सोनम ने शादी होने के बाद हत्या की थी तो केतन को शादी से पहले ही मार दिया गया है। शुरुआत में सामने आया था पुणे के एक जाने-माने बिजनेस परिवार के 26 साल के केतन अग्रवाल की लोहगढ़ में ट्रेकिंग के समय गिरने से मौत हो गई है। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच शुरू की तो कहानी ने नया रुख लेना शुरू कर दिया। इस मामले में खुलासा हुआ है कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर आरोपी सिया ने हत्या का प्लान बनाया था।
17 करोड़ के महल में होने वाली थी शादी
केतन और सिया की सगाई हो चुकी है और दोनों की इस साल शादी भी होने वाली थी। इसके लिए दोनों परिवारों ने राजस्थान के जयपुर में एक 17 करोड़ का महल बुक किया था। शादी से पहले केतन अग्रवाल और सिया का बाली जाने का भी प्लान था, जहां पर कपल प्री-वेडिंग शूट करवाने वाला था। हालांकि, ये ट्रिप लास्ट मूमेंट में कैंसिल हो गई थी क्योंकि केतन का पासपोर्ट कहीं गायब हो गया था। इसके बाद 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग करने के लिए गए थे। यहीं पर ही सिया ने केतन को खाई में धकेल दिया था।
यह भी पढ़े -रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
मना कर देती शादी से लेकिन मारा क्यों- केतन के पिता
केतन की हत्या पर उनके पिता ने दुख जताते हुए कहा है कि अगर सिया को शादी नहीं करनी थी, तो वो बस मना भी कर सकती थी हम तुरंत शादी रोक देते। उसने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों लिया, उसकी कैसी सोच है? कोई इतना क्रूर कैसे सोच सकता है कि किसी 26 साल के बेटे की जान ले ली। समाज को ऐसी क्रूर सोच पर ध्यान देने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है। ये सोच आती कहां से है, उनके परिवार से, उनकी परवरिश से?
यह भी पढ़े -भारतीय दूतावास की ईरान पर नई एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
केतन अग्रवाल कौन थे?
बता दें, केतन पुणे के जाने-माने उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे हैं और वो परिवार के ही रियल एस्टेट बिजनेस को संभाल रहे थे। केतन रियल एस्टेट बिजनेस 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर यानी सीएमओ थे। केतन पुणे के मवाल तहसील में लोढ़ा बेलमोंडो हाउसिंग सोसायटी में रहते थे। उनके लिंक्डइन बायो के मुताबिक, उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी और उन्होंने सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीबीए किया था। केतन सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को लेकर काफी सीरियस थे और इससे जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे थे।
मामला कैसे आया सामने?
पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, जांच के समय सिर्फ केतन का ही पासपोर्ट गायब हो जाना और फिर सीसीटीवी फुटेज में हुडी पहने हुए शख्स पर शक से मामले का खुलासा हुआ है। जांच के समय पुलिस ने किले की तरफ जाने वाली सड़कों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि युवक कपल की गाड़ी का पीछआ कर रहा था और उसने गर्मी होने के बाद भी हुडी पहनी हुई थी। जिससे शक और ज्यादा बढ़ गया था। इसी दौरान एक फुटेज में सिया अचानक पीछे देखती है और उसी समय हुडी पहने हुआ युवक अचानक नीचे बैठ जाता है, जिससे पुलिस का शक गहरा जाता है। जब जांच आगे बढ़ी तो पहचान हुई कि वो शख्स सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) है। पुलिस की सख्ती से सिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को उसने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए मर्डर किया है।
Created On :   24 Jun 2026 12:36 PM IST












