Mundra Port Drugs Case: 21 हजार करोड़ के मुंद्रा ड्रग्स केस में ED का ताबड़तोड़ एक्शन, दिल्ली में 5 ठिकानों पर छापेमारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के चर्चित मुंद्रा ड्रग्स मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी छापेमारी की है। बुधवार को टीम ने 5 जगहों पर एक साथ एक्शन लिया है। यह मामला करीब 3,000 किलो हेरोइन और उससे जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इस अवैध कारोबार से कमाया गया पैसा कहां खर्च किया गया? शुरुआती जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे शक है कि इस धन को अलग-अलग कारोबारों में लगाया गया। इसी जानकारी के आधार पर ED ने कई लोगों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। मामले की जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़े -शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना अंतर्गत किसानों के हित में शर्तों की स्वीकृति
दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी
ईडी ने राजधानी में पांच अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों का मानना है कि अवैध कमाई को कई जगह निवेश किया गया हो सकता है। इसी कड़ी में डॉक्यूमेंट्स और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। हिंदुस्तान ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, जांच एजेंसियों को शक है कि ड्रग्स से हुई कमाई को दिल्ली के नाइट क्लबों में लगाया गया है।
यह भी पढ़े -बीजेपी की नई कार्यसमिति की हुई घोषणा, सीएम मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया कार्यसमिति के सदस्य, जटिया और महाजन स्थाई सदस्य
आरोपियों और सहयोगियों पर नजर
जांच एजेंसी ने हरप्रीत सिंह तलवार, शम्सुद्दीन और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों की भी जांच की। हरप्रीत सिंह तलवार को पहले NIA गिरफ्तार कर चुकी है। वह कुछ समय पहले जमानत पर बाहर आया था।
क्या है पूरा मामला?
कुछ साल पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। इसे देश की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में गिना जाता है। इसके बाद कई एजेंसियां मामले की जांच में जुट गईं। अब यह देखा जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पैसों का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया।
Created On :   24 Jun 2026 11:38 AM IST












