पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला: पुलिस चौकी पर आतंकियों ने की फायरिंग, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 5 लापता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को आतंकियों ने एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया है। इस हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, 5 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस हमले की पुष्टि की। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके को चारों ओर से सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश बार काउंसिल चुनाव में कुछ वकीलों को नहीं लेने दिया जा रहा भाग, 16 मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता
पुलिस ने इलाके में चलाया सर्च ऑपरेशन
इस संबंध में पाकिस्तान के अख्बार डॉन की रिपोर्ट में बताया गया कि ब्लूचिस्तान के जियारत जिले के मांगी डैम इलाके में सोमवार (6 जुलाई) रात में पुलिस चौकी पर हमला हुआ। पुलिस ने आतंकियों को रोकने के लिए फायरिंग भी की। लेकिन, वह पुलिस चौकी में घुसने में सफल रहे। जियारत के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल कुदूस अचकजई ने हमले पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हमले में लापता 5 पुलिसकर्मियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, आतंकी हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
जियारत के डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि लापता पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इलाके में अतिरिक्त कर्मियों को भेजा गया है। इस हमले को लेकर बलूचिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमले के बाद शुरू किया गया जाइंट ऑपरेशनु पूरा हो चुका है और फितना अल ख्वारिज से जुड़े 15 आतंकवादी मारे गए हैं।
यह भी पढ़े -भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर होगा पीएम मोदी
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने भी की हमले की निंदा
पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर हुए हमले की आलोचना की है। एक्स पर उन्होंने पोस्ट में कहा, "हम बलूचिस्तान में शांति और स्थिरता को भंग करने की हर साजिश को नाकाम करेंगे। राज्य आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान पूरी ताकत से जारी रखेगा।" राष्ट्रपति ने हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हमले में घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Created On :   7 July 2026 6:29 PM IST










