US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच फिर से तनाव शुरू, अमेरिका लगातार कर रहा एयरस्ट्राइक तो ईरान भी दे रहा करारा जवाब, आखिर फिर से क्यों शुरू हुआ युद्ध?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार वापस से तनाव जारी हो गया है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका की तरफ से ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमला किया है, इसके बाद ही ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस पूरे तनाव का असर सिर्फ अमेरिका और ईरान पर ही नहीं बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों देशों के बीच ये टकराव इतना ज्यादा क्यों बढ़ता जा रहा है।
क्यों बनाया जा रहा है दबाव?
कई जानकारों का मानना है कि दोनों देश बातचीत से पहले खुद को मजबूत दिखाना चाहते हैं। कोई भी देश यह नहीं चाहता कि वह कमजोर नजर आए। इसलिए सख्त बयान और सैन्य कार्रवाई के जरिए एक-दूसरे पर दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए, जबकि ईरान अपनी शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ा, वैश्विक संकट गहराने की आशंका रिटायर्ड ब्रिगेडियर शारदेंदु
तेल और दुनिया की चिंता
इस तनाव का असर सबसे पहले तेल के कारोबार पर दिखाई देता है। जैसे ही हालात बिगड़ते हैं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाता है। इसकी वजह से कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। ईरान की कमाई का बड़ा हिस्सा तेल से आता है, इसलिए तेल की कीमतें उसके लिए काफी मायने रखती हैं।
यह भी पढ़े -भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना मुद्दा
दुनिया का बड़ा हिस्सा समुद्र के जिस रास्ते से तेल भेजता है, वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है। ईरान इसे अपनी बड़ी ताकत मानता है। दूसरी तरफ अमेरिका और उसके सहयोगी चाहते हैं कि इस रास्ते पर किसी एक देश का ज्यादा असर न हो। यही वजह है कि इस इलाके को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है।
Created On :   9 July 2026 1:30 PM IST












