मिडिल ईस्ट में फिर बिगड़े हालात: क्या ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा ईरान ? तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया चौंकाने वाला दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने तेहरान पर अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान उन्हें जान से मारने के लिए साजिशें रच रहा है। उनका नाम ईरान के सभी लिस्ट में शामिल है।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ा, वैश्विक संकट गहराने की आशंका रिटायर्ड ब्रिगेडियर शारदेंदु
ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित 2026 नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘वो (ईरान) अमेरिका के नेता यानी मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं। मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर हूं। अभी तक तो मेरी किस्मत अच्छी रही है, लेकिन शायद ज्यादा समय तक ऐसा न हो।’
उन्होंने कहा, 'वो बहुत ही दुष्ट और बुरे लोग हैं और हमें इस कैंसर से जल्द से जल्द छुटकारा पाना होगा।' इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, 'ईरान पर रातभर हुए अमेरिका के ताजा हमलों के बाद समझौता ज्ञापन (MoU) खत्म हो गया है।'
यह भी पढ़े -पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान पर आज रात भर बरसेंगे बम, ट्रंप ने दी बड़े हमले की धमकी
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ की बड़ी घोषणा
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की तरफ से मंगलवार (7 जुलाई, 2026) को ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की तरह से की गई ताजा कार्रवाई की घोषणा के बाद सामने आई है।
सेंटकॉम ने कहा है कि उसने ये हमले इंटरनेशनल वॉटरवेज यानी अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने और उन पर हमला करने के लिए, जिन पर निर्दोष नाविक सवार होते हैं, को बड़ी सजा के तौर पर किए हैं। सेंटकॉम ने आगे कहा कि अमेरिकी सेना के हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम्स, रडार इंस्टॉलेशन्स और IRGC की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले 60 से ज्यादा छोटे जहाजों पर टारगेट किया जा रहा है।
Created On :   9 July 2026 12:46 AM IST












