US-Iran War: अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह शहर को बनाया निशाना, तेहरान ने भी की जवाबी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान का युद्ध एक बार फिर जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। दोनों के बीच के हालात दोबारा बिगड़ गए हैं। यूएस ने गुरुवार (9 जुलाई) को ईरान के होर्मोजगान प्रांत की राजधानी और देश के सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह शहर को निशाना बनाया है। अमेरिका ने ईरानी सेना और आईआरजीसी से जुड़ी सुविधाओं को तबाह कर दिया गया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका का साथ देने वाले देशों जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हवाई हमले किए हैं।
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी से क्या जानकारी मिली?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बसे ईरानी सिटी बंदर अब्बास में धमाके सुने गए है यह जानकारी ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी से मिली है। यूएस के द्वारा किए गए हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौजूदा स्थल पर खड़े लोगों ने कहा कि धमाका होने के बाद आसमान में काले धुएं के गुबार उठते नजर आए। अमेरिका ने जिस प्रांत पर हमला किया है वह फारस की खाड़ी के बिलकुल नजदीक है। यह ईरान का आर्थिक, सैनिक और व्यापारिक दृश्टि से महत्वपूर्ण एक बंदरगाह शहर है।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिका की संपत्तियों को बनाया निशाना
ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका के संपत्तियों और बुनियादी ढ़ाचे पर हमला किया है। तेहरान ने बहरीन, कुवैत और कतर पर हमले किए हैं। बता दें, यहां पर अमेरिकी सैन्य संपत्तियां स्थित हैं।
ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने आरिफजान और अली अल सलेम और बहरीन में जुफैर और शेख ईसा को निशाना बनाया है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह चोट मलबा गिरने से लगी और घायल को अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को जॉर्डन की सेना ने कहा कि देश भर में सायरन बजने के बाद उन्होंने अपने हवाई क्षेत्र में ईरान की आठ मिसाइलों को रोका।
Created On :   9 July 2026 8:01 PM IST












