China Shoe Factory Fire: चीन के जूता कारखाने में लगी भीषण आग, 28 लोग जिंदा जले, राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में गुरुवार (9 जुलाई) को बड़ी दुर्घटना हो गई। एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव अभियान तेज करने और गहन जांच कराने की बात कही है। आपातकालीन प्रबंधन ने कहा कि राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगा है। जूतो के कारखाने में आग दोपहर 12 बजे लगी थी।
यह भी पढ़े -दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर सिटी बनेगा धोलेरा, हर्ष संघवी बोले-भविष्य का डिजिटल हब होगा गुजरात
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन के राष्ट्रपति ने बचाव अभियान तेज करने और घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इमारत मे जब आग लगी थी उस समय काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए बिल्ड़िंग की छत और खिड़कियों का सहारा लेते दिखे। इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ा, वैश्विक संकट गहराने की आशंका रिटायर्ड ब्रिगेडियर शारदेंदु
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार जो लोग इमारत में फंसे थे उनसे संपर्क टूट चूका है। बता दें, चीन के हांगकांग में एक बार कई टावर ब्लॉकों में आग लगने से 168 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस घटना के बाद चीन ने नवंबर 2025 में ऊंची इमारतों में आग के खतरों के खिलाफ एक अभियान भी चलाया था। इसके ठीक एक माह बाद चीन के ग्वांगडोंग जिले में एक आवासीय इमारत पर आग लगने से करीब 12 लोगों की जान चली गई थी। इन घटनाओं के बाद एक बार फिर आग लगी है। यह आग एक जूता फैक्ट्री में लगी है।
Created On :   9 July 2026 8:59 PM IST












