India-New Zealand Trade: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत को मिला बड़ा ऑफर, इस देश को अब नहीं देना पड़ेगा टैरिफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों में अब मजबूती आती नजर आ रही है। दोनों देश जल्द ही एक नए व्यापार समझौते पर आगे बढ़ सकते हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि समझौता लागू होने के पहले दिन से ही न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत सामान पर भारत में कोई भी टैरिफ नहीं लगेगा। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ने के अनुमान हैं। ये बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहने वाले हैं। इस यात्रा में कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।
पहले दिन से 57 प्रतिशत सामान पर नहीं लगेगा टैरिफ
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस समझौते को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह डील न्यूजीलैंड के कारोबार के लिए अच्छी साबित होगी। अगर समझौता लागू होता है, तो भारत भेजे जाने वाले न्यूजीलैंड के 57 प्रतिशत सामान पर पहले दिन से टैरिफ नहीं लगेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार आसान हो सकता है। साथ ही कारोबार करने वाली कंपनियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली
10-11 जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बुलावे पर हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के नेता आमने-सामने बातचीत करेंगे। बैठक में व्यापार के साथ निवेश, रक्षा, नई तकनीक और दूसरे अहम विषयों पर भी चर्चा करेंगे। दोनों देश अपने रिश्तों को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरे को दोनों देशों के लिए खास माना जा रहा है।
Created On :   9 July 2026 4:14 PM IST












