Iran US War: सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हुई जंग, इजरायल ने क्यों बनाई दूरी? क्या है रणनीति!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनाव शुरू हो गया है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया है। सीजफायर खत्म होने के बाद शुरू हुई जंग में इजरायल शामिल नहीं हुआ है। अमेरिका ने कहा कि दोबारा युद्ध इसलिए शुरू हुआ है क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया था। यूएस ने तेहरान पर कई हवाई हमले किए।
यह भी पढ़े -अमेरिका में दलाईलामा के 91वें जन्मदिन का जश्न, ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने उनके योगदान की सराहना की (आईएएनएस स्पेशल)
इस बार इजरायल क्यों शामिल नहीं हुआ?
अमेरिका ने गुरुवार (9 जुलाई) को ईरान के होर्मोजगान प्रांत की राजधानी और देश के सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह शहर को निशाना बनाया है। अमेरिका ने ईरानी सेना और आईआरजीसी से जुड़ी सुविधाओं को तबाह किया था। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका का साथ देने वाले देशों जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हवाई हमले किए हैं। इजराइल अधिकारियों ने कहा कि दोबारा शुरू हुए जंग में अमेरिका कर्रवाई में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए मना कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, 'बेंजामिन नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर किए जाने वाले अमेरिका हमले में इजरायल को भी शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन यूएस ऐसा नहीं चाहता है।'
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान के बीच फिर से तनाव शुरू, अमेरिका लगातार कर रहा एयरस्ट्राइक तो ईरान भी दे रहा करारा जवाब, आखिर फिर से क्यों शुरू हुआ युद्ध?
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने ईरान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) अलर्ट पर है। हम सैन्य अभियान को फिर शुरू करने, ईरान के खिलाफ खतरों को कम करने के लिए इजरायल स्वतंत्र रूप से हमला करने को तैयार है। अगर हमें फिर से जंग में लौटना पड़ा तो हम और भी ताकत के साथ लौटेंगे।' उन्होंने कहा कि इजरायली सेना तब तक लेबनान में बनी रहेगी जब तक हिज्बुल्लाह के हथियार पूरी तरह से जब्त नहीं कर लिए जाते।
Created On :   10 July 2026 11:35 PM IST













