पश्चिम एशिया संघर्ष: आईआरजीसी ने होर्मुज को किया बंद, अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन, कतर और UAE में ईरान का वार

आईआरजीसी ने होर्मुज को किया बंद, अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन, कतर और UAE में ईरान का वार
अमेरिकी हस्तक्षेप हटने तक होर्मुज स्ट्रेट बंद, साइप्रस जहाज हमले के जवाब में यूएस सेना की ओर से ईरान के सैकड़ों ठिकाने पर किए हमलों,इसके जवाब मे ईरान ने रविवार सुबह इसके जवाब में बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिका- ईरान के एक दूसरे पर हमले जारी है। हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बना हुआ है। ईरान ने इसे लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट आगे की सूचना मिलने तक बंद रहेगा। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि यह स्थिति तब तक बनी रह सकती है जब अमेरिकी हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने सैन्य अधिकारियों और जहाज की सुरक्षा टीम के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि होर्मुज में हमले का निशाना बने साइप्रस के व्यापारिक जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़ दिया है और लाइफबोट में सवार हो गया है।

सेंटकॉम ने जानकारी दी कि इंजन क्षतिग्रस्त होने से जहाज अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। इसके जवाब में यूएस की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की शुरुआत कर दी हैं। यूएस सेना ने करीब 140 ठिकानों को निशाना बनाया। जिनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने वाली जगहें, हथियार और गोला-बारूद रखने के ठिकाने, संचार उपकरण और अन्य स्थान शामिल थे। अमेरिका का कहना है इन हमलों से ईरान की होर्मुज में क्षमता कमजोर हुई है।

अमेरिकी सेना का आरोप है कि ईरान के IRGC ने होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज पर खुलेआम हमला किए। जिसमें चालक दल का एक मेंबर्स की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, वह लापता है।

Created On :   12 July 2026 10:09 AM IST

Tags

Next Story