Iran-US War: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद सुप्रीम लीडर का देश के नाम संदेश, पिता की मौत का बदला लेने की खाई कसम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद देश के नाम पहला संदेश जारी किया। उन्होंने अमेरिका और इजरायल से बदले की मांग को दोहराते हुए कहा कि बदला लेना केवल एक नारा नहीं, बल्कि जरुरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता के बेगुनाह खून का बदला जरूर लूंगा,यह ही हमारे देश की भी इच्छा है।’
यह भी पढ़े -क्या खामेनेई का जनाजा मशहद में पहुंचते ही अमेरिका ने हवाई हमले किए? जानें वायरल दावे का सच
लोगों की भीड़ दुश्मनों को करारा जवाब
अपने संदेश में मोजतबा ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लाखों का आभार जताया और पिता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजली भी दी। उन्होंने कहा, 'मैं ईरान और इराक के शहरों और गांवों खासकर तेहरान, कोम, नजफ़, कर्बला और मशहद में करोड़ों लोगों की मौजूदगी की दिल से तारीफ करता हूं।' सुप्रीम लीडर ने आगे कहा कि अंतिम यात्रा में लोगों की भारी मौजूदगी ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया और यह एक ऐतिहासिक पल था।
यह भी पढ़े -ईरान के 8 शहरों पर अमेरिका ने किया हमला, बंदर अब्बास से लेकर खामेनेई के जनाजे वाली जगह भी लिस्ट में शामिल
बदला लेना पूरे ईरान की मांग
पिता को याद करते हुए मोजतबा ने कहा, 'नम आंखों और भारी मन से जब हम आपके पार्थिव शरीर को विदाई दे रहे हैं, तो हम आपकी विचारधारा को बनाए रखने और आपके दिखाए सीधे रास्ते पर मजबूती से चलने का संकल्प लेते हैं। हम किसी भी कठिनाई से नहीं डरेंगे।' उन्होंने ऐलान किया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में शहीद हुए पिता खामेनेई के साथ अन्य दूसरे लोगों के खून का बदला लेना पूरे ईरान की मांग है, जो जरूर पूरी होनी चाहिए।
बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी और इजरायल के हमले में हुई थी। हमले में खामेनेई के बेटे मोजतबा समेत परिवार के दूसरे सदस्य भी घायल हुए थे। खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया था। 9 जुलाई को हुए खामेनेई के अंतिम संस्कार में मोजतबा सुरक्षा कारणों की वजह से शामिल नहीं हुए थे।
Created On :   11 July 2026 8:51 PM IST












