Hormuz Tension: ईरान ने होर्मुज में व्यापारी जहाज पर किया हमला, 11 भारतीय नागरिक थे सवार, भारत ने हमले की निंदा की

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने रविवार को ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज 'GFS गैलेक्सी' पर हमला किया। इस जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है।
भारत ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर नजर जमाए हुए है। स्थानीय प्रशासन के साथ लापता भारतीय को ढूढ़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने इस सहायता के लिए ओमान सरकार का आभार भी जताया है।
भारत ने कहा कि क्षेत्र में व्यापारी जहाजों और नागरिकों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। इसके साथ ही तनाव को कम करने व बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की। भारत ने स्पष्ट कहा कि जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी रोक टोक के जहाजों की आवाजाही भी जल्द ही बहाल होनी चाहिए।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान की स्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने साइप्रस देश के झंडे वाले एक जहाज पर भी अटैक किया। क्योंकि वह अधिकृत समुद्री रास्ते की जगह दूसरे रास्ते से जा रहा था। IRGC के मुताबिक जहाजों ने जब चेतवनी को अनसुना किया और निर्देश तोड़े, तब उस पर अटैक किया गया।
Created On :   12 July 2026 6:53 PM IST










