Earthquake in Maxico: मैक्सिको में जोरदार भूकंप के झटके, 7.3 तीव्रता और 15 किमी की रही गहराई, सुनामी का अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर जोरदार भूकंप के झटके आए है। ये झटके शुक्रवार को वहां की ग्वाटेमाला की बॉर्डर के पास दक्षिणी प्रशांत तट पर महसूस किए गए हैं। इतना ही नहीं ये कंपन राजधानी मैक्सिको सिटी और अल साल्वाडोर तक महसूस हुए हैं। सुखद खबर यह रही है कि अभी तक किसी भी तरह के जानमान के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल
सुनामी की चेतावनी
वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसको लेकर बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.3 रही है। एजेंसी आगे बताया कि भूकंप का केंद्र चियापास तट के पास एक्विलेस सेरदार से 48 किमी दक्षिण पश्चिम में और 15 किमी की गहराई पर था। इससे पहले समुद्र में थोड़ी दूर केंद्र वाला कम तीव्रता के झटके महसूस हुए थे। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
तापचुला में भूकंप के झटके
मैक्सिको और ग्वाटेमाला को अलग करने वाली नदी के किनारे बसे शहर सुचियाते के मेयर एल्मर वाजक्वेज गैलार्डो का कहना है कि सुनामी से होने वाले किसी भी खतरे के लिए तटीय इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मैक्सिको की दक्षिणी सीमा के पास स्थित मुख्य शहर तापचुला में भी भूकंप के पहले हल्के झटके महसूस किए गए थे और फिर तेज हो गए।
शहर के एक सरकारी हॉस्पिटल में एडमिनिस्ट्रेटिव कर्मचारी एलेजांद्रा मेंडोजा ने एपी न्यूज को बताया कि जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उस समय वे दूसरी मंजिज पर मौजूद थे। उन्हें लगा ये निकल जाएंगे, लेकिन झटके तेज हो गए थे। इस वजह से वो नीचे आए और आंगन में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, ग्वाटेमाला सिटी में भूकंप आने की वजह से लोग घबरा गए थे। सिटी के कुछ इलाकों में घर की दीवारों में दरारे पड़ गई थी।
Created On :   17 July 2026 11:50 PM IST












