Britain New PM: एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के बनाने 59वें प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III सरकार बनाने के लिए करेंगे आमंत्रित

एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के बनाने 59वें प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III सरकार बनाने के लिए करेंगे आमंत्रित
ब्रिटेन को जल्द 59वां प्रधानमंत्री मिलने वाला है। इसके लिए वहां की लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को नेता चुन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को किंग चार्ल्स III उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन को जल्द 59वां प्रधानमंत्री मिलने वाला है। इसके लिए वहां की लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को नेता चुन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को किंग चार्ल्स III उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। सेंट्रल लंदन में लेबर पार्टी के सदस्यों के बीच एक कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान एंडी ने कहा कि राजनीति में जिन बड़ी चीजों को नजरंदाज किया गया है, उन्हें सही करने की अब हिम्मत दिखानी चाहिए। उन्होंने इस तरह की राजनीतिक संस्कृति और आर्थिक मॉडल को चुनौती देने का वादा भी किया है।

मेयर का संभाल चुके हैं पद

एंडी बर्नहैम ग्रैटर मैनचेस्टर के मेयर पद पर भी चुने गए थे। इसके बाद अब उन्हें सांसदों, ट्रेड यूनियनों और पार्टी की अन्य ब्रांच का भी बड़ा समर्थन मिला है। इस वजह से वे कीर स्टारमर की जगह लेने वाले एक मात्र उम्मीदवार रहे हैं। उनके नाम के ऐलान के पहले शुक्रवार को लंदन के टीयूसी हेटक्वार्टर में पार्टी की अहम मीटिंग हुई। इस दौरान शबाना महमूद ने उनके नाम की प्रधानमंत्री पद की घोषणा की। शबाना पार्टी की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष है और उनके चांसलर बनाने की पूरी संभावना है।

पार्टी को किया संबोधित

एंडी बर्नहैम ने पार्टी के सीनियर नेताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश नई राजनीति की मांग कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह लेबर पार्टी के लिए बदलाव का अंतिम मौका है। ऐसे में पार्टी को एकजुट रहना चाहिए और मिलकर काम करें। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा, "यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व और भावुक करने वाला पल है। मैं इसके लिए तैयार हूं। नेतृत्व करने और उस को आगे बढ़ाने के लिए किसी और से ज्यादा एक व्यक्ति ने तैयार किया था। कीर स्टारमर के नेतृत्व में हमने इतिहास की सबसे बुरी हार से लेकर सबसे शानदार जीतों में से एक हासिल की।"

Created On :   17 July 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story