US-Iran tensions: ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हवाई हमले, चाबहार बंदरगाह को बड़ा नुकसान, सर्विलांस टावर ढहा

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हवाई हमले, चाबहार बंदरगाह को बड़ा नुकसान, सर्विलांस टावर ढहा
चाबहार बंदरगाह अफगानिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है , क्षेत्रीय रणनीति के लिहाज से इसकी बड़ी अहम भूमिका है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की, ओमान की खाड़ी में हुए इन अमेरिकी हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। शुरुआती मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका ने ये हमले आज शुक्रवार को ही किए है। इन हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह का एक निगरानी टावर (सर्विलांस टावर) ढह गया। आपको बता दें चाबहार बंदरगाह अफगानिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग होने के साथ साथ क्षेत्रीय रणनीति के लिहाज से भी काफी अहम है।

चाबहार बंदरगाह भारत के लिए भी अहम है, क्योंकि इसके जरिए भारत बिना पाकिस्तान की सीमा से निकले हुए सीधे अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों तक सामान पहुंचा सकता है। भारत ने इसके विकास में बड़ा निवेश किया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें चाबहार पोर्ट का निगरानी टावर ढहता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह तस्वीर उनके साझा करने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। ये कोई पहला मौका नहीं जब चाबहार बंदरगाह अमेरिकी हवाई हमलों के निशाने पर रहा है। इससे पहले भी इस पोर्ट पर हमले हो चुके है। ईरान की सरकारी मीडिया ने पोर्ट पर हुए हमले की भी जानकादी दी।

यह बंदरगाह ईरान, भारत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान के लिए व्यापार, ऊर्जा निर्यात और क्षेत्रीय संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र है। अफगानिस्तान के लिए यह समुद्री व्यापार का प्रमुख विकल्प है। यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच का अहम मार्ग है।

आपको बता दें ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में ओमान की खाड़ी पर स्थित चाबहार (Chabahar) पोर्ट पश्चिम एशिया के सबसे रणनीतिक बंदरगाहों में आता है। यह बंदरगाह होर्मुज स्ट्रेट के बाहर स्थित है, तनाव या जंग जैसी स्थिति में इस बंदरगाह की उपयोगिता बनी रहती है।

Created On :   17 July 2026 12:47 PM IST

Tags

Next Story