China Landslide: चीन में लैंडस्लाइट से 8 लोगों की मौत, 34 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चीन में लैंडस्लाइट से 8 लोगों की मौत, 34 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में लैंडस्लाइट से शुकवार (17 जुलाई) को सुबह 9.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यह घटना दक्षिण पश्चिम चीन के शहर चोंगकिंग में जमीन खिसकने से हुई। मलबा इतना था कि वहां के आस पास के घर दब गए। हादसे के बाद रेस्कू टीम मौके पर पहुंची और 1,100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जमीन खिसकने से 8 लोगों की मौत हो गई है और 34 लापता हो गए हैं।

लैंडस्लाइड इतनी तेज थी कि कुछ लोग भाग नहीं सके और मलबे में फंस गए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के आदेश दिए हैं। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार मलबे में फंसे 18 लोगों को बचाया गया है। भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी की ढलान से नीचे आ गिरीं हैं. इससे 10 से ज्यादा रिहायशी इमारतें दब गईं।

लैंडस्लाइड वाली जगह से 1 किलोमीटर तक बिजली, पानी और गैस की सप्लाई काट दी गई है। खंबे दब गए हैं। मलबे के नीचे दबे इलाके के पास कई इमारतें थीं। रेस्क्यू टीम मलबे की तलाशी ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 800 से ज्यादा बचावकर्मी लगे हैं। रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक जीवित व्यक्ति को बाहर निकाला। लगभग 5 और 15 मंजलिा ऊंची दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस इलाके में करीबन 8 हजार से ज्यादा राहत सामाग्री भेजी गई हैं। इसमें टेंट, फोल्डिंग बेड और परिवारों को लिए इमरजेंसी किट शामिल है।

Created On :   18 July 2026 2:32 AM IST

Tags

Next Story