US Iran War: क्या ट्रंप-नेतन्याहू के रिश्तों में पड़ गई दरार! अमेरिकी राष्ट्रपति से नहीं मिला अपॉइंटमेंट, इजराइली PM ने कैंसिल किया दौरा

क्या ट्रंप-नेतन्याहू के रिश्तों में पड़ गई दरार! अमेरिकी राष्ट्रपति से नहीं मिला अपॉइंटमेंट, इजराइली PM ने कैंसिल किया दौरा
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के रिश्तों में दरार साफ नजर आने लगी है। दो हफ्तों तक प्रयास करने के बाद भी नेतन्याहू को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद नेतन्याहू ने अगले हफ्ते होने वाले अमेरिकी दौरे को रद्द कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति से नेतन्याहू को नहीं मिला अपॉइंटमेंट

दरअसल, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बने 1।5 साल बीत चुका है। इसके बाद से इजराइली पीएम छाह बार ओवल ऑफिस आ चुके हैं। यह दुनिया के किसी भी दूसरे नेता से काफी अधिक है। इनमें से हर मीटिंग कुछ घंटों या दिनों के अंदर तय हो गई थी। लेकिन, इस बार नेतन्याहू दो हफ्ते से ज्यादा समय से अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली। ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में Axios को बताया था कि नेतन्याहू ने उन्हें 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए फोन किया था और व्हाइट हाउस में उनसे मिलने की इच्छा जताई थी।

उस दौरान ट्रंप ने कहा था कि अंकारा में हुए नाटो समिट से लौटने के बाद नेतन्याहू उनसे मिल सकते हैं। जैसे-जैसे दिन बीतते गए और ट्रंप समिट से लौट भी आए, लेकिन कोई मीटिंग तय नहीं हुई। पूर्व सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन की खबर के बाद, नेतन्याहू के ऑफिस ने बताया कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं। इसमें कहा गया था कि वह सोमवार (20 जुलाई 2026) को ट्रंप से मुलाकात करने वाले थे।

नेतन्याहू के ऑफिस ने कही ये बात

वहीं, नेतन्याहू के ऑफिस ने इजरायली वायु सेना को उनका सरकारी विमान तैयार रखने के लिए भी कहा और प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा अधिकारियों की एक एडवांस टीम वॉशिंगटन भेज दी। हालांकि, गुरुवार (16 जुलाई) सुबह नेतन्याहू के ऑफिस ने घोषणा की थी कि उनका प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है, गई है क्योंकि ग्राहम लिंडसे का अंतिम संस्कार टाल दिया गया था।

Created On :   18 July 2026 2:16 AM IST

Tags

Next Story