मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से समृद्ध हो रहा भारत, विकसित राष्ट्र का लक्ष्य होगा पूरा ब्रजेश पाठक

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से समृद्ध हो रहा भारत, विकसित राष्ट्र का लक्ष्य होगा पूरा  ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ संपर्क से हमारा भारत समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। वह दिन दूर नहीं कि जब हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को प्राप्त करेगा।

लखनऊ,17 जुलाई ( आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ संपर्क से हमारा भारत समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। वह दिन दूर नहीं कि जब हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के आंकड़े को प्राप्त करेगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठकशुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए। वह समारोह को बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा के जींद जंक्शन से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विकसित भारत के सपने को साकार करती यह ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलाई जा रही है। इस ट्रेन के संचालन के लिए जींद में ही हाइड्रोजन स्टोरेज और रीफ्यूलिंग की स्वदेशी सुविधा भी विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास कार्य कर रही है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जंक्शनों या रेलवे स्टेशनों को दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और सुगम आवागमन (मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी) के साथ नए सिरे से तैयार और अपग्रेड किया गया है। इन पुनर्विकसित स्टेशनों की विशेषताएं मुख्य रूप से विरासत और आधुनिकता का संगम हैं। स्टेशनों के डिजाइन में स्थानीय कला, संस्कृति और वास्तुकला को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा गया है। इनमें चौड़े सर्कुलेटिंग एरिया, अलग आगमन/प्रस्थान द्वार, लिफ्ट और एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय, मुफ्त वाई-फाई और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 9:21 PM IST

Tags

Next Story