Venezuela Earthquake: मौत का आंकड़ा पहुंचा 5 हजार के पार, राहत कैंपों में अब भी हजारों लोग

मौत का आंकड़ा पहुंचा 5 हजार के पार, राहत कैंपों में अब भी हजारों लोग
वेनेजुएला में आए बड़े भूकंप के बाद 5,069 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल हैं और राहत कैंपों में रह रहे हैं। कई देशों ने मदद भेजी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में 24 जून को आए तेज भूकंप के बाद हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है और अब यह 5,069 तक पहुंच गई है। हजारों लोग घायल हुए हैं, जबकि कई परिवार अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। सरकार राहत और बचाव का काम लगातार चला रही है। प्रभावित लोगों के रहने के लिए कई अस्थायी कैंप बनाए गए हैं। अलग-अलग देशों से भी राहत सामग्री पहुंच रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को खाना, दवा और दूसरी जरूरी चीजें मिल सकें।

हजारों लोग कैंप में रह रहे हैं

सरकारी जानकारी के अनुसार 16,740 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6,462 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राजधानी काराकस और ला गुएरा, मिरांडा और अरागुआ जैसे इलाकों में 107 राहत कैंप बनाए गए हैं। इन कैंपों में 21,235 लोग रह रहे हैं। सबसे ज्यादा असर ला गुएरा इलाके में देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत केंद्रों में हैं।

भूकंप के बाद लगातार महसूस हुए झटके

बड़े भूकंप के बाद धरती कई बार फिर हिली। अधिकारियों ने अब तक 1,331 छोटे झटके दर्ज किए हैं। इन झटकों की वजह से लोगों में डर बना हुआ है। राहत टीम लगातार हालात पर नजर रख रही है और जरूरत वाले इलाकों में मदद पहुंचा रही है।

28 देशों ने भेजी मदद

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि 28 देशों ने मुश्किल समय में मदद भेजी है। राहत के लिए 2,000 टन से ज्यादा सामान पहुंचा है जिसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सभी देशों का धन्यवाद किया और कहा कि हर मदद सही लोगों तक पहुंचाई जाएगी ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

Created On :   18 July 2026 9:24 AM IST

Tags

Next Story