CBSE Class 10th Second Board Result: सीबीएसई ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम का परिमाण किया जारी, छात्र डिजिलॉकर पर देखें अपना स्कोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के 'सेकेंड बोर्ड एग्जामिनेशन 2026' के परिमाण घोषत कर दिए हैं। बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के आधार पर साल 2026 में क्लास 10वीं की साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित कराने की व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत बोर्ड का यह प्रयोग काफी सफल माना जा रहा है, क्योंकि करीब 3 लाख से ज्यादा बच्चों ने दूसरे बोर्ड एग्जामिनेशन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्र यहां देखें अपना रिजल्ट
बोर्ड ने नई व्यवस्था के तहत मुख्य एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की थी, इसके बाद प्रदर्शन सुधारने और कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स के लिए 15 मई से 21 मई, 2026 तक दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की थी। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in जाकर देख सकते हैं। यहां से अपना स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं।
कौन सा रिजल्ट होगा मान्य?
इन नई पॉलिसी से का लाभ छात्रों को मिला है। रेगुलर स्टूडेंट्स ने दोनों परीक्षाओं में भाग लिया था। ऐसे में उनका अंतिम रिजल्ट वहीं मान्य होगा, जिसमें उन्होंने दोनों मे से जिस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसी को अंतिम परिमाण माना जाएगा। इस व्यवस्था से छात्रों के सिर से बोर्ड परीक्षा का मानसिक दबाव काफी हद तक कम भी हुआ है।
यह भी पढ़े -आईसीएआई भर्ती 2026 ब्रांच इंचार्ज के 129 पदों पर आवेदन आमंत्रित, युवाओं के लिए 19 जुलाई तक मौका
कैसे रहा सेकेंड बोर्ड एग्जाम का परिमाण?
सीबीएसई के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सेकेंड बोर्ड एग्जाम में छात्रों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में कुल 6,64,027 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 6,63,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से कुल ऐसे 5,13,955 छात्र थे, जो अपना स्कोर बेहतर करना चाहते थे। इन छात्रों में 3,08,095 ने मुख्य परीक्षा के मुकाबले इसमें स्कोर सुधारा है। यानी 59.95 प्रतिशत छात्रों ने सुधार किया है।
Created On :   18 July 2026 10:33 PM IST











