MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, सुधीर अग्रवाल बने टीकमगढ़ SP, मोती उर रहमान को मिली श्योपुर की कमान

3 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, सुधीर अग्रवाल बने टीकमगढ़ SP, मोती उर रहमान को मिली श्योपुर की कमान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को तीन IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। इस बदलाव के बाद टीकमगढ़ और श्योपुर जिले को नए एसपी मिले हैं। टीकमगढ़ के एसपी मनोहर सिंह मंडलोई का तबादला भोपाल कर दिया गया है। अब वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2012 बैच के IPS अधिकारी मंडलोई अक्टूबर 2024 से टीकमगढ़ में एसपी के पद पर तैनात थे।

आपको बता दें कि, श्योपुर के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को अब टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वे 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं और अक्टूबर 2025 से श्योपुर में एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं, मोती उर रहमान को श्योपुर का नया एसपी बनाया गया है। वे 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। अभी तक वे रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF) में सेनानी के पद पर तैनात थे। वे मई 2026 से इस पद पर काम कर रहे थे। इस आदेश के बाद मनोहर सिंह मंडलोई भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, सुधीर कुमार अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान श्योपुर के नए एसपी होंगे।

यह भी पढ़े -मंत्री लखन पटेल को हटाने के बाद पशुपालन विभाग सीएम के पास, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र - क्या विभाग बदलने के साथ व्यवस्था भी बदलेगी!

Created On :   19 July 2026 1:07 PM IST

Tags

Next Story