Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी गीतांजलि ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए दायर की याचिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी सेहत को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा है कि अगर सोनम को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और सफदरजंग अस्पताल की होगी। उनका कहना है कि उन्हें अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने सोनम को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति मांगी है। इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट का भी रुख किया है। दूसरी तरफ अस्पताल ने कहा है कि डॉक्टर लगातार इलाज की सलाह दे रहे हैं, लेकिन इलाज पूरा नहीं हो पा रहा है।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि अस्पताल और परिवार को दी गई जानकारी में अंतर है। उनका कहना है कि पोटैशियम के स्तर को लेकर अलग-अलग बातें बताई गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी लैब की जांच में रिपोर्ट सामान्य आई। परिवार का कहना है कि वे सोनम को प्राइवेट अस्पताल ले जाना चाहते हैं, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, पति को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग
हाईकोर्ट पहुंचा परिवार
गीतांजलि ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि परिवार को अपने मरीज के इलाज के लिए अस्पताल चुनने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सोनम को जल्द प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति दी जाए। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है, जिससे आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़े -3 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, सुधीर अग्रवाल बने टीकमगढ़ SP, मोती उर रहमान को मिली श्योपुर की कमान
अस्पताल ने क्या कहा?
सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि सोनम वांगचुक होश में हैं। उनका ब्लड प्रेशर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर अभी सामान्य है। हालांकि लंबे समय से खाना नहीं खाने की वजह से शरीर में पानी की कमी के लक्षण हैं। अस्पताल का कहना है कि डॉक्टरों ने तरल पदार्थ, ओआरएस और दवाएं लेने की सलाह दी, लेकिन सोनम ने उन्हें लेने से मना किया। अस्पताल ने यह भी कहा कि परिवार की ओर से भी इलाज के लिए सहमति नहीं मिली है।
Created On :   19 July 2026 1:31 PM IST












