The Odyssey Box Office Collection Day 1: द ओडिसी ने की पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई, ओपनहाइमर का भी थोड़ा रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का लोग बहुत ही लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले से हुई टिकट बुकिंग का भी फायदा फिल्म को काफी ज्यादा मिला है। कई जगहों पर शो में लोगों की अच्छी संख्या देखने को मिली है। जिसके चलते पहले दिन की कमाई ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसी के साथ फिल्म ने भारत में नया रिकॉर्ड भी बना दिया। इसने नोलन की पहले रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा बड़ी शुरुआत की। अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में इसकी कमाई और बढ़ सकती है।
पहले दिन का कलेक्शन
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 17.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 20.76 करोड़ रुपये रहा। देशभर में इसके 8,413 शो चले। पहले दिन कई सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
कौन-सी भाषा रही सबसे आगे?
कमाई के मामले में इंग्लिश वर्जन पहले नंबर पर रहा। इससे 13.75 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, हिंदी डब वर्जन ने 1.90 करोड़ रुपए कमाए। तेलुगु भाषा से 1.10 करोड़ रुपये आए और तमिल वर्जन का बिजनेस करीब 65 लाख रुपए रहा है।
यह भी पढ़े -दोनों टीमों के कोचों की रणनीति से तय होगा नतीजा, फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर बोले अमिताभ बच्चन
बना नया रिकॉर्ड
पहले दिन की कमाई के साथ 'द ओडिसी' ने 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। 'ओपेनहाइमर' ने पहले दिन 14.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'द ओडिसी' भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। अगर दर्शकों का साथ ऐसे ही मिलता रहा तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है।
Created On :   18 July 2026 1:22 PM IST












