दोनों टीमों के कोचों की रणनीति से तय होगा नतीजा, फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर बोले अमिताभ बच्चन

दोनों टीमों के कोचों की रणनीति से तय होगा नतीजा, फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर बोले अमिताभ बच्चन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। इस बीच विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि टूर्नामेंट में बचे सभी खिलाड़ी सुपरस्टार हैं, लेकिन असली विजेता का फैसला कोच की रणनीति और समझदारी से होगा।

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबले डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। इस बीच विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि टूर्नामेंट में बचे सभी खिलाड़ी सुपरस्टार हैं, लेकिन असली विजेता का फैसला कोच की रणनीति और समझदारी से होगा।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना के साहसी सब्स्टिट्यूशन (खिलाड़ी बदलने) पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस जोखिम भरे, लेकिन निर्णायक कदम की तारीफ करते हुए इसे निडर गेम मैनेजमेंट का सबूत बताया।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "जब आप चैंपियनशिप के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते हैं और आपस में मुकाबला करने के लिए सिर्फ 4 टीमें बची होती हैं तो भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है। भविष्यवाणियां आपके पसंदीदा के प्रति आपके प्यार और लगाव पर आधारित होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्टेज पर हम 44 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं। सेमीफाइनल से फाइनल तक, हर टीम में 11 खिलाड़ी और मुकाबले के इस स्टेज पर हर खिलाड़ी एक सुपरस्टार है।"

उन्होंने कहा: "आप एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी हैसियत नहीं बदल सकते, लेकिन जरूरत इस बात की है कि उन्हें कैसे मैनेज किया जाए और यहीं कोच या मैनेजर की भूमिका आती है। इसी वजह से रविवार को होने वाला फाइनल स्पेनिश कोच और अर्जेंटीना के कोच के बीच मुकाबला होगा। वे गेम की क्या योजना बनाते हैं, यही तय करेगा कि विजेता कौन होगा। वे योजना बनाएंगे और खिलाड़ियों को उसे अमल में लाना होगा।"

सिनेमा के इस दिग्गज का कहना है कि एक कोच की योजनाएं साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा, "दूसरा कोच उन्हें समझकर उसी हिसाब से अपनी योजना बनाएगा। सबसे दिलचस्प स्थिति, इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना मैच के आखिरी 3 मिनट में अर्जेंटीना के कोच ने एक खिलाड़ी की जगह स्ट्राइकर को उतारा, ताकि हमला किया जा सके बजाय इसके कि डिफेंडर भेजकर ड्रॉ बचाया जाए और फिर ओवरटाइम खेलकर जीत की उम्मीद की जाए। हालांकि, यह एक शानदार कदम था। जोखिम भरा, लेकिन हिम्मत वाला फैसला था और नतीजे ने इसे साबित भी किया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story