Ruaa Kayy Emerges As A Name To Watch: ब्रह्मास्त्र, लाल सिंह चड्ढा से लेकर कॉकटेल 2 तक, आखिर क्या है इस बढ़ती पहचान की वजह?

डिजिटल डेस्क, मुंबई: पिछले कुछ समय में अगर आपने ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘माशूका’ सुना है, अमेज़न प्राइम की सीरीज ‘लुक्खे’ का साउंडट्रैक देखा है या फिर ‘अरिजीत सिंह’ के साथ आया गाना ‘लाइयां’ सुना है, तो एक नाम जरूर आपके सामने आया होगा: रुआ के ।
रुआ के उर्फ हरजोत कौर इन दिनों लगातार सामने आ रहे प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका सफर सीधे स्पॉटलाइट से शुरू नहीं हुआ। उन्होंने पहले संगीत की दुनिया में पर्दे के पीछे अपनी पहचान बनाई और फिर धीरे-धीरे अपनी आवाज़ के जरिए श्रोताओं तक पहुंचीं।
हरजोत कौर ने कम उम्र में “वॉइस ऑफ पंजाब छोटा चैंप 2” का खिताब जीतकर अपनी गायकी की पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में सिर्फ एक सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि गीतकार, वोकल प्रोड्यूसर और म्यूजिक इंजीनियर के रूप में भी काम किया।
बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भी उनका योगदान रहा है। ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों से जुड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में उन्होंने बतौर असिस्टेंट मिक्स इंजीनियर और वोकल प्रोड्यूसर काम किया। यही अनुभव आगे चलकर उनकी अपनी कलात्मक पहचान की मजबूत नींव बना।
रुआ के की आवाज़ ‘कुड़िये नी तेरे ब्राउन रंग ने’, ‘जेहदा नशा’, ‘साजन बड़े सेंटी’ और ‘रह जा’ जैसे गानों में भी सुनाई दे चुकी है। इसके अलावा जैस्मिन सैंडलस, परिणीति चोपड़ा, सनी एम. आर., किंग और प्रीतम जैसे कलाकारों के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। अंतरराष्ट्रीय कलाकार एड शीरन से जुड़े प्रोजेक्ट में भी उन्होंने योगदान दिया है।
“कॉकटेल 2” का गाना “माशूका” इन दिनों संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया और मैडॉक फिल्म्स से रिलीज़ हुए इस गाने में रुआ के की आवाज़ राघव चैतन्य और महमूद के साथ सुनाई देती है। प्रीतम के संगीत से सजा यह ट्रैक फिल्म के चर्चित गानों में शामिल है।
वहीं अमेज़न प्राइम की सीरीज “लुक्खे” के म्यूजिक एल्बम में उन्होंने अपनी आवाज़ दी है। वॉर्नर म्यूजिक इंडिया से जुड़े इस प्रोजेक्ट में उनकी मौजूदगी सिर्फ एक गायक तक सीमित नहीं रही, बल्कि साउंडट्रैक के रचनात्मक पक्ष में भी उनका योगदान देखने को मिलता है।
इंडिपेंडेंट म्यूजिक की दुनिया में भी रुआ लगातार सक्रिय हैं। अरिजीत सिंह और RUTVXK के साथ आया उनका गाना “लाइयां” श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया गया। इस गाने ने उन्हें इंडिपेंडेंट म्यूजिक स्पेस में भी एक अलग पहचान दिलाई।
संगीत इंडस्ट्री में अक्सर कलाकार किसी एक गाने या एक प्रोजेक्ट से पहचान बनाते हैं। रुआ के का सफर इससे थोड़ा अलग नजर आता है। उन्होंने पर्दे के पीछे लंबे समय तक काम करने के बाद अपनी एक अलग रचनात्मक पहचान तैयार की और अब फिल्म, ओटीटी और म्यूजिक तीनों मंचों पर उनकी मौजूदगी दिखाई दे रही है।
यही वजह है कि हाल के महीनों में रुआ के का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है और संगीत जगत के कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ता दिखाई दे रहा है।
Created On :   30 May 2026 5:58 PM IST












