Raveena Mother Jewellery Stollen: रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां हुईं चोरी, पुलिस ने हाउस हेल्प को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के घर पर चोरी हो गई है। एक्ट्रेस की मां के घर से 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई है। जुहू पुलिस ने इस मामले में 47 साल की राशि छाबड़िया जो कि एक्ट्रेस के घर पर हाउस हेल्प हैं उन्हें एक्ट्रेस की मां के परिवार का भरोसा जीतकर उनसे करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और महंगी घड़ियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े -एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस... सिने लवर्स के लिए खास जून, सिनेमाघरों में रिलीज होंगी कई फिल्में
तिजोरी तोड़कर गहने और महंगी घड़ियां चुराने का आरोप
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला 2020 से टंडन परिवार के कॉन्टेक्ट में थी और रवीना टंडन की मां की देखभाल करने के लिए अक्सर उनके घर आती-जाती रहती थी। वह खाना बनाती थी और एक्ट्रेस की 86 साल की बुजुर्ग मां की देखभाल में मदद करती थी। समय के साथ, उसने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीत लिया था जांचकर्ताओं ने बताया कि चोरी परिवार के घर से हुई, जहां गहने कथित तौर पर एक लॉकर में रखे थे। आरोपी महिला ने लॉकर तोड़कर गहने और दो महंगी घड़ियां चुराई थीं।
घटना का पता तब चला जब परिवार ने देखा कि गहने और घड़ियां गायब हैं इसके बाद, उन्होंने हाउस हेल्प से पूछताछ की, जिसने पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरू में चोरी में किसी भी तरह के इनवॉल्वमेंट से इनकार किया।
यह भी पढ़े -भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में हर दर्शक के दिल में उतरना बड़ी चुनौती अभिनेता आदर्श गौरव
आरोपी महिला ने दी थी धमकी
परिवार को जब यह यकीन हो गया कि गहने वापस नहीं किए जाएंगे, तब आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला छाबड़िया ने कथित तौर पर राजीव को धमकी दी थी कि अगर गहने लौटाने के लिए दबाव डाला गया तो वह उसे झूठे नशीले पदार्थों के मामले में फंसा देगी।
यह भी पढ़े -सुमन कल्याणपुर की अंतिम विदाई, फिल्म और संगीत जगत से श्रद्धांजलि देने पहुंचे सिर्फ सुरेश वाडकर
हाउस हेल्प को किया गया गिरफ्तार
हालांकि, 19 मई को जुहू पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने 21 मई को आरोपी हाउस हेल्फ को गिरफ्तार कर लिया और वह 29 मई तक हिरासत में थी बाकी की जूलरी की खोज और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
Created On :   2 Jun 2026 11:44 AM IST












