Amit Jani On Salman Khan Notice: फिल्म 'काला हिरण' पर सलमान खान के कानूनी नोटिस के बाद निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद चर्चा में है। इस विवाद के पीछे की अहम वजह 1998 में काले हिरण का शिकार का मामला है। अब इस पूरे मामले को लेकर फिल्म बनाई जा रही जिसका नाम है- 'काला हिरण'। फिल्म का पहला पोस्टर 30 मई को जारी किया गया था। ऐसे में सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा और फिल्म को रुकवाने की मांग की। अब इस मामले पर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान के चल रहे काले हिरण शिकार मामले से इंस्पायर है। मगर अमित जानी ने इस दावे से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर आधारित है।
यह भी पढ़े -‘मया मया’ से रातोंरात बनीं स्टार, मौली दवे को बप्पी लहरी ने दिया था ‘इंडियन शकीरा’ का खिताब
सलमान की बायोपिक नहीं 'काला हिरण'
इंडिया टुडे से बातचीत में अमित जानी ने कहा 'यह नोटिस जल्दबाजी में भेजा गया है। यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। यह लीगल कार्रवाई गैर-जरूरी है। एक पोस्टर के अलावा, फिल्म के बारे में अब तक और कुछ भी सामने नहीं आया है। इसका टीजर 20 जून को आने वाला है। मैं इस लीगल नोटिस से हैरान हूं। यह मामला और उससे जुड़ी घटनाएं पब्लिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं और उन्हें स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है। यह फिल्म एक बड़ी कहानी पर आधारित है, जिसमें बिश्नोई समुदाय, उनका संघर्ष और वन्यजीवों के साथ उनका गहरा जुड़ाव शामिल है।'
सलमान नेगेटिव नहीं दिखाती फिल्म
अमित जानी ने आगे कहा 'मैंने सलमान खान को नकारात्मक तौर पर नहीं दिखाया है, न ही लॉरेंस बिश्नोई को महिमामंडित किया है। यह फिल्म वही दिखाती है जो पहले से ही पब्लिक डोमेन में मौजूद है और यह बिश्नोई समुदाय की मान्यताओं और इतिहास को उजागर करती है।' उन्होंने आगे कहा 'अगर अदालत हमें बुलाती है, तो हम पेश होंगे और उसके सामने अपना पक्ष रखेंगे। हमने पिछले मामलों में भी ऐसा किया है और हम कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे।'
Created On :   2 Jun 2026 4:43 PM IST












