OTT Releases: जून के पहले ही हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक्शन-कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक इन फिल्मों का उठाएं मजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप फिल्म और अच्छी वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जून का पहला हफ्ता ही आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी और चर्चित फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जिसमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और खेल से जुड़ी कई कहानियां हैं। दर्शकों के लिए मनोरंजन की पूरी तैयारी रहने वाली है। ऐसे में चलिए सभी फिल्म्स और सीरीज की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
यह भी पढ़े -आरसीबी की जीत पर बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स हुए क्रेजी, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
धुरंधर 2
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर: द रिवेंज" को लेकर है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की है जो अपने परिवार के साथ हुई दर्दनाक घटना का बदला लेने निकलता है। मिशन के दौरान उसे कई खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून से दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
माधुरी और तृप्ति की अनोखी कहानी
"मां बहन" नाम की नई क्राइम-कॉमेडी भी इसी हफ्ते दस्तक दे रही है। कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मां और उसकी दो बेटियों की जिंदगी अचानक उस समय बदल जाती है जब उनके घर की रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद शुरू होता है हंसी और रहस्य से भरा सफर।
यह भी पढ़े -मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया
टाइटन ब्रांड की कहानी भी होगी पेश
"मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी" नाम की सीरीज देश के एक बड़े और सफल ब्रांड के बनने की कहानी दिखाएगी। इसमें उद्योग जगत से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं को सामने लाया गया है। यह सीरीज 3 जून से देखी जा सकेगी।
मिश्रा परिवार फिर लौट रहा
पारिवारिक कहानियों को पसंद करने वालों के लिए "गुल्लक" का नया सीजन भी आ रहा है। इस बार मिश्रा परिवार नई जिम्मेदारियों, बदलती सोच और रोजमर्रा की चुनौतियों से जूझता नजर आएगा। यह सीरीज 5 जून से शुरू होगी।
थ्रिलर और जासूसी का भी तड़का
"पैट्रियट" एक राजनीतिक और जासूसी कहानी पर आधारित फिल्म है। वहीं "केप फियर" एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक खतरनाक अपराधी की वापसी से एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
खेल और रोमांस के शौकीनों के लिए भी खास
"डॉन्ट कॉल इट ए कमबैक" खेल जगत की यादगार वापसी और रोमांचक मुकाबलों की कहानी दिखाएगी। दूसरी ओर "ऑफिस रोमांस" दर्शकों को प्यार और कॉर्पोरेट दुनिया के दिलचस्प रिश्तों से रूबरू कराएगी।
Created On :   1 Jun 2026 6:17 PM IST












