katrina kaif acting comeback: बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी एक्ट्रेस कटरीना कैफ? तब्बू की इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कटरीना कैफ लंबे समय से फिल्मों से दूर है उन्हें आखिरी बार फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था। औक अब फैंस लंबे समय से उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि एक्ट्रेस एक सीक्वल के लिए बातचीत कर रही हैं। इस फिल्म में तब्बू भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, मगर इस प्रोजेक्ट ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
यह भी पढ़े -प्रणीत मोरे के शो में एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार के बयान पर बवाल, केईएम अस्पताल ने जांच के लिए बनाई कमेटी
बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं कटरीना?
खबरों के मुताबिक कटरीना कैफ एक सीक्वल से जुड़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी सीक्रेट रखी गई हैं। कटरीना के इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की संभावना ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़े -'कॉकटेल 2' के सेट से सामने आईं अनदेखी तस्वीरें, होमी अदजानिया ने दिखाया फिल्म बनाने का जादू
इस सीक्वल में आएंगी नजर
फिल्मफेयर के मुताबिक कटरीना कैफ पर 2001 की फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल 'चांदनी बार 2' नजर आ सकती हैं। खबरों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं और फिलहाल इसकी कास्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। 'चांदनी बार' (2001) का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। इस क्राइम ड्रामा में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाइयों को दिखाने की कोशिश की गई थी। यह फिल्म मुमताज की कहानी है, जिसका किरदार तब्बू ने निभाया है।
यह भी पढ़े -'आपके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती', शादी की सालगिरह पर पति के लिए पूर्णा का प्यार भरा पोस्ट
Created On :   12 Jun 2026 1:48 PM IST











