Viral Video: इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर हुआ हंगामा, लोगों को पसंद नहीं आई ये बात, हरिद्वार से वायरल हो रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इमरान हाशमी अपने नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में उत्तराखंड के हरिद्वार में हैं। बताया जाता है कि वे वहां पर एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट पर हंगामा हो गया। सेट पर एक नकली रेस्टोरेंट बनाया गया, जिस पर 'कैफे एंड बार' लिखा हुआ साइन बोर्ड लगा था। यह बात वहां के लोगों को पसंद नहीं आई और उनका फिल्म की टीम से विवाद हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -बेटे नानक के एक्टिंग करियर से उपासना सिंह बेहद खुश, बोलीं- 'बचपन से दिखे अभिनेता बनने के संकेत'
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग साइन बोर्ड पर 'बार' लिखे होने से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इससे हरिद्वार जैसी पवित्र जगह का अपमान होता है। वीडियो में इमरान तो नहीं दिख रहे हैं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स और फिल्म की टीम का एक व्यक्ति लोगों को शांत करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। इमरान हाशमी ने सेट पर हुए हंगामे के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
उत्तराखंड –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 11, 2026
हरिद्वार में इमरान हाशमी के फिल्म सेट (एक मकान) पर "बार एंड रेस्टोरेंट" का बोर्ड लगा देखकर हिंदू संगठन भड़क गए, हंगामा खड़ा कर दिया। उन्हें आपत्ति थी कि ऐसा बोर्ड नहीं लगाना चाहिए, जिससे देवभूमि हरिद्वार की पवित्रता खराब हो। pic.twitter.com/cn7UcSlQbA
वहीं उत्तराखंड में इमरान के फैंस से मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वहां हैं।
इमरान वर्कफ्रंट
इमरान हाशमी के पास अभी दो फिल्में हैं। एक 'आवारापन 2' और दूसरी 'G2' (तेलुगु फिल्म)। कुछ दिन पहले 'आवारापन 2' के मेकर्स ने घोषणा की थी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इमरान हाशमी उत्तराखंड में फिल्म 'G2' की शूटिंग कर रहे हैं। 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।
Created On :   11 Jun 2026 6:53 PM IST











