Kala Hiran First Look: 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, नाम बदलकर किया सलमान और बिश्नोई का जिक्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवादों के बीच फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अभिनेता सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के विवाद पर बेस्ड बताई जा रही है। सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स पर केस भी किया है। दूसरी, तरफ आज शुक्रवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है।
यह भी पढ़े -सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- 'खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा'
जानें फर्स्ट लुक में क्या
फिल्म 'काला हिरण' सलमान खान के मामले पर ही आधारित है, इसका अंदाजा फर्स्ट लुक देखकर साफ-साफ हो जाता है। इसमें लीड एक्टर का लुक सलमान खान से मिलता-जुलता है। यहां तक कि लीड हीरो ने सलमान खान जैसा ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। फर्स्ट लुक की शुरुआत 02 अक्तूबर 1998 की तारीख से होती है, जब दरमियानी रात को दो काले हिरण का शिकार किया जाता है। कोर्ट में बहस चल रही है। काले हिरण का शिकार किया जाने का आरोप अयान खान पर लगा है। फर्स्ट लुक वीडियो में आगे 90 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 'प्रभाव' के बारे में दिखाया गया है। साथ ही यह भी झलक है कि 90 के दशक में दाउद मुंबई अडरवर्ल्ड का बाप था, मगर आज उसका भी एक बाप है और नाम है लॉयन बिश्नोई।
यह भी पढ़े -'गुल्लक सीजन 5' का ओटीटी पर धमाल, जमील खान, हर्ष मयार और हेली शाह ने खोले सेट के दिलचस्प राज
दूसरी तरफ अयान खान पुलिस पर जांच को तेज करने का दवाब बनाते हैं। बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही जान की धमकियों को लेकर अयान खान मुंबई पुलिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं, 'तुम लोगों में दम नहीं है तो मुझे अभी क्लियर बता दो। पुलिस जांच के दौरान कहती है, 'फिरौती और रंगदारी की बात नहीं रह गई है, सीधा-सीधा धर्मयुद्ध बना दिया है इन लोगों ने'।
मुंबई वाले हीरो को बिश्नोई की धमकी!
उधर बिश्नोई की तरफ से कहा गया है, 'मुंबई वाले हीरो को बता देना कि जिस समाज से उसने पंगा लिया है, वो इन जीवों और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी 363 औरतों और बच्चों के सिर गिनवा चुका है।' सवाल और जवाब और भी कई हैं। कोर्ट की बहस है। बता दें कि फर्स्ट लुक जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भरत एस श्रीनेत के कंधों पर है।
मेकर्स बोले- 'कोर्ट में पटखनी देंगे'
सलमान खान की तरफ से मेकर्स पर केस किया गया है। मगर, मेकर्स का कहना है कि वे कोर्ट में पटखनी देंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि 12 जून को टीजर रिलीज करके हमने पहली लड़ाई जीत ली है। दूसरी लड़ाई ये है कि ये कोर्ट में जाएंगे और हम उन्हें कोर्ट से ही पटखनी देंगे।
Created On :   12 Jun 2026 10:07 AM IST











