Governor X Review: जानें यूजर्स को कैसी लगी मनोज बाजपेयी की आज रिलीज हुआ फिल्म 'गवर्नर'? सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं उनके काम का तो हर कोई दिवाना है। इसी बीच मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा फिल्म को ऑनलाइन अच्छे रिएक्शन मिल रहे है। यूजर्स फिल्म में मनोज की एक्टिंग, कहानी की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस फिल्म की तुलना 'धुरंधर' से ही कर दी है।
यूजर्स ने की मनोज बाजपेयी की तारीफ
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के अभिनय की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'एक शब्द में गवर्नर की तारीफ करें तो यह देसी धुरंधर है। ज्यादा कुछ मत कहें, बस फिल्म देखें। मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छी अदाकारी की है।'
One word #Review of #Governor Is Desi Dhurandhar...
— Bipin Singh (@bipinsinghreal) June 11, 2026
Nothing To Say More Just Watch it....#ManojBajpai What A Performances Sir .....Kill it ..... pic.twitter.com/XN11lR9HCz
यूजर को पसंद आई फिल्म
एक और यूजर ने फिल्म की अलग तरह से तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'गवर्नर ने इकोनॉमिक्स को भी किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया है। मनोज बाजपेयी तो जबरदस्त लग रहे हैं।'
BEFORE THE RECOVERY.
— Stringg (@StringReveals) June 6, 2026
BEFORE THE REFORMS.
THERE WAS THE FIRST DHURANDHAR FROM RBI 🇮🇳🔥#GOVERNOR Somehow Makes Economics Feel Like A THRILLER 👌🏻
And @BajpayeeManoj Looks Absolutely PHENOMENAL 💥🔥 pic.twitter.com/j2xZKohW4v
यूजर ने की मेकर्स की तारीफ
एक और यूजर ने 'गवर्नर' की तारीफ करते हुए इसे इस हफ्ते की सबसे अच्छी फिल्म बताया है। उन्होंने इतनी अच्छी फिल्म बनाने के लिए मेकर्स की तारीफ की है। मनोज बाजपेयी के लेकर उन्होंने लिखा 'मनोज बाजपेयी की भूमिका बहुत ही दमदार है।'
Among this week's releases, #Governor feels like the most interesting one. A true story, an unsung hero of India whose contribution many people may not know about, and #ManojBajpayee leading the narrative make for a very compelling combination. Credit to #VipulAmrutlalShah for… pic.twitter.com/0MscCv2E14
— Satyam (@iSatyam100) June 11, 2026
कुछ और यूजर्स ने फिल्म की कहानी और मनोज बाजपेयी के अभिनय की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म देश के इतिहास के एक अहम हिस्से और भारत के एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी बताती है, जिसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं था। एक और यूजर ने मनोज बाजपेयी के अभिनय को जबरदस्त बताया है।
फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फिल्म 'गवर्नर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 1990 के दशक में भारत के आर्थिक संकट की कहानी दिखाती है। इसमें मनोज बाजपेयी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का किरदार निभाया है, जिन्हें देश को उसके सबसे मुश्किल आर्थिक दौर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।
Created On :   12 Jun 2026 12:14 PM IST











