Trisha Krishnan Engagement Rumors: तृषा कृष्णन ने विजय से कर ली गुपचुप सगाई? वायरल तस्वीर में दिखे एक्ट्रेस के पेंडेंट से शुरू हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तृषा कृष्णन तमिल इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। काफी वक्त से वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम एक्टर और सीएम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। विजय जब राज्य के मुख्यमंत्री बने तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। इतना ही नहीं, तृषा ने अपने अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। इसके बाद विजय और उनके अफेयर की अफवाहों ने और जोर पकड़ा। अब ऐसी अटकलें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
पेंडेंट से क्यों लगने लगे सगाई के कयास?
विजय और तृषा की डेटिंग की अफवाहों के बीच अचानक गुपचुप सगाई की चर्चाओं की शुरुआत दरअसल वायरल तस्वीर से हुई, जिसने नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। तृषा इनमें लॉकेट वाला एक नया नेकलेस पहने नजर आई हैं। यह लॉकेट पीपल के पत्ते के आकार का है, जो शादियों में पहने जाने वाले पवित्र पेंडेंट जैसा है। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि क्या यह सगाई या शादी की पुष्टि है? वायरल तस्वीर के कारण कई लोगों को शक है कि क्या एक्ट्रेस ने आखिरकार विजय से किसी प्राइवेट फंक्शन में सगाई या शादी कर ली है?
क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई?
बता दें कि, यह वीडियो वाकई में हाल-फिलहाल का नहीं है, बल्कि पुराना ही है। यह तब का लुक है, जब तृषा 'ठग लाइफ' फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। बात करें विजय की तो उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दे रखी है। उन्होंने विजय पर आरोप लगाया है कि उनका किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ऐसी अटकलें लगने लगीं कि विजय और तृषा एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स और फंक्शन में देखा गया है। हालांकि, दोनों ने ऐसी अफवाहों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
Created On :   13 Jun 2026 6:23 PM IST












