Urmila Ex Husband Married: उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन खान ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा नोट

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन खान ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा नोट
उर्मिला मातोंडकर की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने एक्ट्रेंस संग तलाक के दो साल बाद अब दूसरी शादी कर ली है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उर्मिला मातोंडकर की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने एक्ट्रेंस संग तलाक के दो साल बाद अब दूसरी शादी कर ली है। मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर रविवार को निकाह की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी कर ली है। इसी के साथ उन्होंने अपनी दुल्हन का चेहरा भी रिवील कर दिया और उनके लिए खास नोट भी लिखा है।

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने दी दूसरी शादी

उर्मिला के एक्स पति मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरो में मोहसिन की पत्नी निधा भट्ट व्हाइट और गोल्डन कलर के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं मोहसिन भी व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे हैं एक तस्वीर में मोहसिन अपनी दुल्हन को रिंग पहानते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में दोनों निकाहनामे पर साइन करते हुए भी दिख रहे हैं।

पोस्ट करके लिखा खास नोट

साथ ही एक इमोशनल नोट में उन्होंने लिखा है, “नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र और शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखें, सफर में खुद को हील करें और भरोसा रखें कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। सही समय पर, मेरी खूबसूरत पत्नी निधि भट्ट , उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफ़ा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई। तुम मेरी ज़िंदगी में रोशनी लेकर आईं ढेर सारा प्यार। उन्होंने आगे कहा, "और थैंक्यू मौजी, दुनिया के दूसरी तरफ से मेरा ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया. मुझे पता है कि यह आपका आशीर्वाद और मेरे लिए आपका प्यार ही है जो इस तरह मुझ तक पहुंचा। आज मुझे पता है कि आपको ज़्यादा शांति मिलेगी। मैं आपको जितना सोच सकता हूं, उससे कहीं ज़्यादा याद करता हूं और आपसे प्यार करता हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।"

मोहसिन और उर्मिला का 2024 में हुआ था तलाक

बता दें कि मोहसिन की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। उर्मिला और मोहसिन ने 4 फरवरी, 2016 में एक इंटीमेट वेडिंग की थी। उस समय, उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि न सिर्फ़ यह अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई थी, बल्कि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर भी था। इसके बाद साल 2024 में उनका तलाक हो गया। मोहसिन खान कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल हैं।

Created On :   15 Jun 2026 3:58 PM IST

Tags

Next Story