Pritam and Pedro Trailer Launch Event: ओटीटी पर राजकुमार हिरानी का पहला दांव, ‘प्रीतम एंड पेड्रो' में बेटे वीर को भी किया लांच

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार हिरानी कई सफल फिल्में देने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए कदम रख रहे हैं। जियो हॉटस्टार पर 3 जुलाई को रिलीज हो रही उनकी वेब सीरीज साइबर क्राइम पर आधारित है। इस सीरीज की खासियत यह भी है कि इसमें उनके बेटे वीर हिरानी भी डेब्यू कर रहे हैं। वेब सीरीज साइबर एक्सपर्ट अमित गुप्ता की किताब से प्रेरित है जो साइबर क्राइम की सच्ची घटनाओ पर आधारित है। सीरीज का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौके पर राजकुमार हिरानी, अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह मौजूद रहे। बताते हैं आपको कि कैसा है ट्रेलर और क्या कहा राजकुमार हिरानी ने...
मैने बनाई साइबर क्राइम पर फिल्म-राजकुमार हिरानी
यह कोविड के समय की बात है। मेरे पास पुलिस के साइबर क्राइम विभाग से फोन आया उन्होंने मुझे कहा कि हम साइबर फ्रॉड पर एक फिल्म बनाना चाहते थे, कोई फिल्म बनाने के लिए तैयार नहीं है । क्या आप हमारी मदद करेंगे ? हमारे लिए यह मुश्किल रहा क्योंकि सब कुछ बंद था। मैने और बेटे वीर ने घर से ही इस शॉर्ट फिल्म को बनाया। उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि साइबर क्राइम की घटनाओं पर सीरीज बननी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने मुझे अमित गुप्ता की किताब पढ़ने के लिए दी और अब आज सीरीज बनकर तैयार है ।
मेरे साथ कई बार साइबर क्राइम हुआ-विक्रांत मैसी
अभिनेता विक्रांत मैसी इस सीरीज में नेगेटिव भूमिका में हैं उन्होंने बताया कि उनके साथ कई बार साइबर फ्रॉड हो चुका है। 4 बार उनका अकाउंट हैक हुआ। 2 बार उनकी पत्नी के अकाउंट से पैसे चले गए। इसके अलावा उनकी साली के अकाउंट में भी फ्रॉड हुआ है। विक्रांत साइबर क्राइम को लेकर चिंतित नजर आए ।
यह भी पढ़े -जूनियर आर्टिस्ट से एक्टर बने थे चंद्रशेखर वैद्य, 'रामायण' के 'आर्य सुमंत' के किरदार को किया था जीवंत
शार्ट सर्किट वीर बनें प्रीतम
‘मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी के बेटे ‘शॉर्ट सर्किट' का रोल निभाने वाले वीर हिरानी यानी राजकुमार हिरानी के बेटे ने ऑनस्क्रीन और रियल पिता दोनों के साथ बतौर लीड हीरो ओटीटी पर डेब्यू किया है। बता दें कि सालों पहले प्रीतम यानी वीर हिरानी ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी के बेटे ‘शॉर्ट सर्किट' का रोल निभाया था। अब बड़े होकर बतौर लीड एक बार फिर से अरशद वारसी के साथ ही नजर आ रहे हैं।
Created On :   15 Jun 2026 7:03 PM IST












