Viral video: ब्रेकअफ और फिर अफेयर रूमर्स के बीच तमन्ना, विजय और फातिमा को साथ देखकर चौंके फैंस, इसलिए हुई तमन्ना की तारीफ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद बी करते थे। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में ब्रेकअप हो गया था। वहीं इसके बाद विजय वर्मा का नाम फातिमा सना शेख से जोड़ा गया था। अब ब्रेकअप के काफी समय बाद उनका, तमन्ना, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़े -सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी'
तीनों का वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विजय वर्मा, तमन्ना और फातिमा साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में तमन्ना सूट पहने नजर आ रही हैं और काफी शांत स्वभाव के साथ दोनों एक्टर्स के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं। वहीं दूसरे सीन में तीनों एक्टर पैप्स के सामने पोज देते नजर आए।
वीडियो सामने आने के बाद फैंस तमन्ना के शांत स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘ब्रेकअप के बाद भी तमन्ना विजय का सम्मान करती हैं। ये देखकर काफी अच्छा लगा।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘रसपेक्ट फॉर तमन्ना, प्यार से बड़ा सम्मान होता है।’ वहीं कुछ यूजर ने एक्टर्स के प्रोफेशल रहने की तारीफ की है।
यह भी पढ़े -सोना महापात्रा बर्थडे आवाज में लोक संगीत की मिठास और गायन की खास शैली, गानों के साथ विवादों से भी रहा नाता
एक्टर विजय वर्मा से क्या है दोनों का कनेक्शन?
दरअसल, पहले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन पिछले साल इनका ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ कई जगहों पर नजर आए। ऐसे में इनकी लिंकअप की अटकलें लगने लगीं। लेकिन फातिमा और विजय वर्मा ने इन बातों को लेकर कुछ नहीं कहा, न ही अपना रिश्ता कंफर्म किया।
Created On :   16 Jun 2026 3:17 PM IST












