Tom Holland-Zendaya Wedding: जेंडाया के साथ शादी के बंधन में बंधे टॉम हॉलैंड, एक्टर ने खुद की शादी की पुष्टि, फेक तस्वीर पर भी बोले एक्टर

जेंडाया के साथ शादी के बंधन में बंधे टॉम हॉलैंड, एक्टर ने खुद की शादी की पुष्टि, फेक तस्वीर पर भी बोले एक्टर
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही हैं। इनकी शादी की फेक तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब खुद टॉम हॉलैंड ने यह पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ शादी कर चुके हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही हैं। इनकी शादी की फेक तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब खुद टॉम हॉलैंड ने यह पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे। टॉम ने जेंडाया संग शादी की बात कबूल कर ली है, मगर उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल, इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि दोनों घर बसा चुके हैं। बता दें कि टॉम हॉलैंड ने हाल ही में 'एस्क्वायर' 'Esquire' से बातचीत में शादी की बात कबूल की है।

शादी की फेक तस्वीर पर क्या बोले टॉम हॉलैंड?

टॉम और जेंडाया की AI-जनरेटेड शादी की तस्वीरों पर दिए गए एक्टर के जवाब से यह पुष्टि हो गई की दोनों ने पहले ही शादी कर ली है। मार्च 2026 में वायरल हुईं फेक तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था। बातचीत में टॉम हॉलैंड ने बताया कि ये तस्वीर देख उनकी दादी भी धोखा खा गईं और उन्हें लगा कि ये असली तस्वीरें हैं। दादी ने नाराजगी भी जताई कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन तस्वीरों से कोई और भी धोखा खा गया था? इस पर हॉलैंड ने जवाब दिया, 'नहीं, मुझे किसी और रिश्तेदार को नहीं समझाना पड़ा, क्योंकि वे सभी वहां हमारी असली शादी में मौजूद थे'। इसी जवाब से कंफर्म हो गया कि दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी की।

शादी पर और जानकारी देने से किया इनकार

शादी की पुष्टि तो टॉम ने कर दी, मगर इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा'। दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं। मार्च में इन अटकलों को और बल मिला जब ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने इशारा किया कि शादी हो चुकी है। रेड कार्पेट पर 'एक्सेस हॉलीवुड' से बात करते हुए रोच ने मजाक में कहा, 'शादी तो हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए'।

Created On :   17 Jun 2026 12:16 PM IST

Tags

Next Story