The India Story: ‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर हुआ रिलीज, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े उठाएंगे मिलावट खोरी का बड़ा मुद्दा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। वहीं फिल्म के टीजर ने तो पहले ही लोगों को चौका दिया था अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -दुनिया हमारे अतीत से सीखती है, फिर भी शर्मिंदा करती है; भारतीयों को लेकर बनी धारणाओं पर अनुपम खेर ने कसा तंज
इस मुद्दे पर है फिल्म
‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है और एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा पेश करने वाली है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक बीमार छोटी बच्ची को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉम्बे हाई कोर्ट दिखाया गया है। साथ ही एक कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सिलेंडर गवाह के बॉक्स में रखा हुआ नजर आता है, जो इस बात का इशारा करता है कि फिल्म में कानूनी लड़ाई अहम भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़े -कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन
यह पोस्टर साफ दिखाता है कि फिल्म खाने में मिलावट के खतरनाक असर को दिखाएगी और बताएगी कि यह समस्या देश के लाखों परिवारों को कैसे प्रभावित करती है। फिल्म का मकसद लोगों को इस गंभीर मुद्दे के प्रति जागरूक करना है, जो अक्सर नजरअंदाज हो जाता है और समय भारत में ये बड़ी परेशानी बना हुआ है लेकिन इस तरफ सरकार भी कुछ ध्यान नहीं दे रही है। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़े -फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। वहीं फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, म्यूजिक कंपोजर मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।
Created On :   19 Jun 2026 2:00 PM IST












