Toxic Release Date Announced: इंतजार हुआ खत्म! सामने आई यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट, जानें किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार यश और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक कई महीनों से पोस्टपोन हो रही थी। फिल्म से पूरी स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। वहीं फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है जिसके बाद से फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पहले यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई है ।अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
केवीएन प्रोडक्शंस ने यश और कियारा की आने वाली फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस पोस्ट के बाद फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ में यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी लीड रोल नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अब फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी। ‘टॉक्सिक’ को एक लव स्टोरी बताते हुए यश ने कहा था कि यह एक प्रेम कहानी है। इसमें एक गहरी प्रेम कहानी छिपी है।
Created On :   21 Jun 2026 3:00 PM IST












