Welcome To The Jungle: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदले गए कई सीन और डायलॉग, जानें अक्षय कुमार की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट

‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदले गए कई सीन और डायलॉग, जानें अक्षय कुमार की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जबरदस्त तरीके से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 26 जून के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स पर सेंसर की कैंची चलने के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट हासिल हो गया है।

फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कुल 18 कट लगाने को कहा है। इन कट में कश्मीर का जिक्र और दिशा पाटनी व जैकलीन फर्नांडीज वाले कुछ सेंसुअल सीन शामिल हैं। इसके बाद फिल्म को 2 घंटे 44 मिनट के रनटाइम के साथ UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया। ‘कश्मीर का पानी’ और ‘देश की टट्टी’ जैसे डायलॉग पूरी तरह से हटा दिए गए। वहीं बोर्ड ने यह भी मांग की कि पूरी फिल्म में ‘गोरखा रेजिमेंट’ और ‘जनरल’ जैसे सैन्य शब्दों की जगह ‘तुम आर्मी से हो?’ और ‘ऑफिसर/सर’ का इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा भी कई सीन और डायलॉग को बदल दिया गया है। खासकर बिकनी वाले सीन या फिर अन्य सेंसुअल सीन।

फिल्म में नजर आएगी एक बड़ी स्टारकास्ट

'वेलकम टू द जंगल' 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव समेत लगभग 34 एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :   23 Jun 2026 1:10 PM IST

Tags

Next Story