- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या सरकार ने 'नेशनल स्टूडेंट...
PIB Fact Check: क्या सरकार ने 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के तहत छात्रों से फ़्री लैपटॉप के लिए आवेदन मंगाए हैं? जानें सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में WhatsApp पर एक मैसेज फैलाया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के तहत छात्रों से फ़्री लैपटॉप के लिए आवेदन मंगाए हैं।
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चैक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भारत सरकार ने न तो इस नाम से कोई स्कीम शुरू की है और न ही छात्रों से फ़्री लैपटॉप के लिए आवेदन मंगाए हैं।'
इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पीआईबी के मुताबिक, 'धोखेबाज़ अक्सर फ़्री लैपटॉप, स्कॉलरशिप या कैश फ़ायदे जैसे आकर्षक ऑफ़र का इस्तेमाल करके लोगों को अपनी पर्सनल, फ़ाइनेंशियल या बैंकिंग जानकारी शेयर करने के लिए उकसाते हैं।'
यह भी पढ़े -क्या ड्रग्स मिलने के मामले में पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान को गिरफ्तार किया गया है? जानें वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   24 Sept 2026 1:23 PM IST














