PIB Fact Check: क्या विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट का समर्थन किया है? जानें वायरल वीडियो का सच

क्या विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट का समर्थन किया है? जानें वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक ऐसे इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है, जिसमें रोज़ाना ₹80,000 कमाने का दावा किया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक ऐसे इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है, जिसमें रोज़ाना ₹80,000 कमाने का दावा किया गया है।

पड़ताल

भारत की सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह वीडियो डिजिटल रूप से बदला गया है और नकली है। न तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने और न ही भारत सरकार ने ऐसे किसी इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट या प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन, मंज़ूरी या प्रचार किया है।'

इसी के साथ एजेंसी ने लोगों से ऐसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अपनी निजी, वित्तीय या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर करें। स्कैमर्स अक्सर लोगों को धोखाधड़ी वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम में फंसाने के लिए झूठे समर्थन और बहुत ज़्यादा मुनाफ़े का वादा करते हैं।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   20 Sept 2026 8:02 PM IST

Tags

Next Story