- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा...
PIB Fact Check: क्या इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा गिफ्ट्स' स्कीम के तहत गिफ्ट बांट रहा है? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक मैसेज फैल रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट 'डाक सेवा गिफ्ट्स' स्कीम के तहत गिफ्ट बांट रहा है।
यह भी पढ़े -'पीएम मुद्रा योजना' के तहत 3 हजार 250 रुपये के एग्रीमेंट चार्ज पर 20 लाख रूपये का लोन मिल रहा है? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल
वायरल दावे को भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'इंडिया पोस्ट ऑफिस' का 'डाक सेवा गिफ्ट्स' नाम की किसी भी गिफ्ट, इनाम या लकी ड्रॉ स्कीम से कोई लेना-देना नहीं है।
इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर क्लिक न करने की अपील की गई है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट की जानकारी, OTP या आधार नंबर जैसी निजी जानकारी शेयर न करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़े -क्या पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को अपनी तस्वीर वाला पोर्ट्रेट तोहफे में दिया है? जानें वायरल वीडियो का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   19 Sept 2026 7:33 PM IST













