- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- नोएडा प्रदर्शन के नाम पर इंडोनेशिया...
फैक्ट चेक: नोएडा प्रदर्शन के नाम पर इंडोनेशिया का वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में सामने आया सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों ने हाल ही में वेतन बढ़ोतरी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में भीड़ को हिंसक रूप में देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दृश्य नोएडा वाले प्रोटेस्ट से संबंध रखता है। हालांकि, रिवर्स सर्च में दूध का दूध और पानी का पानी हो ही गया। पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो इंडोनेशिया में हुए विरोध प्रदर्शन का है। इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। क्लिप के जरिए सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'mo_sufiyan.242'नामक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा कि सेक्टर-62 सेलरी बढ़ाने के चक्कर में बहुत हुई हाथ आप आई पुलिस और वर्करों की।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'tvOneNews' नाम का यूट्यूब चैनल मिला जहां 8 महीने पहले 12 अगस्त 2025 को यही वीडियो अपलोड की गई थी। डिस्क्रिप्शन में इसे इंडोनेशियाई की घटना बताया गया है। लिखा है- बोगोर शहर में GOR पजाजरन फुटबॉल स्टेडियम के नवीनीकरण प्रोजेक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बोगोर शहर के महासिस्वा पंचशील (पंचशील छात्र) से जुड़े छात्रों के एक समूह ने मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को बोगोर सिटी हॉल के दरवाजों के सामने प्रदर्शन किया।
Created On :   27 April 2026 5:20 PM IST












