- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के...
फैक्ट चेक: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के नाम पर पुराना वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद राज्य में हिंसा की कई खबरें सामने आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक दुकान में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। कुछ लोग इसे चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा का वीडियो बता रहे हैं। लेकिन जांच में पता चला कि यह दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो मार्च 2026 का है। यह घटना पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके की है। वहां गैस सिलिंडर फटने से आग लगी थी। इस हादसे का चुनाव के बाद हुई हिंसा से कोई संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
‘Mohammad Afzal’ नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि समूचा बंगाल हिंसा के चपेट में है। रामराज्य में अमृतकाल शुरू हो गया है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल घटना की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स गूगल लेंस के जरिए सर्च किए। ऐसा करने पर हमें 'royjuma1998' नामक इंस्टाग्राम यूजर का अकाउंट मिला। यहां वायरल वीडियो 9 हफ्ते पहले शेयर कर लिखा गया है कि मध्यमग्राम बाजार में मेरे दोस्तों की दुकानें जल गईं।
Created On :   11 May 2026 4:38 PM IST












