- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या भारत के राष्ट्रपति ने 'पं....
PIB Fact Check: क्या भारत के राष्ट्रपति ने 'पं. बंगाल एंटी-गुंडा बिल' वापस कर दिया है? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में एक वायरल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल एंटी-गुंडा बिल वापस कर दिया है।
यह भी पढ़े -क्या आपको भी इंडिया पोस्ट की तरफ़ से कोई गिफ़्ट मिलने का मैसेज मिला है? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल मीडिया रिपोर्ट को गुमराह करने वाला बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 'पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ़ एंटी-सोशल एक्टिविटीज़ बिल, 2026' अभी भी जांच के दायरे में है।'
एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वो गुमराह करने वाली रिपोर्ट या बिना पुष्टि की गई जानकारी पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़े -क्या सरकार ने 'नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026' के तहत छात्रों से फ़्री लैपटॉप के लिए आवेदन मंगाए हैं? जानें सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   27 Sept 2026 3:40 PM IST













