PIBFactCheck: दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल होने मालगाड़ियों से आ रहे लोग? जानें क्या है वायरल दावे का सच

दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल होने मालगाड़ियों से आ रहे लोग? जानें क्या है वायरल दावे का सच
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत अन्य मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रोटेस्ट में शामिल के लिए लोग मालगाड़ियों से दिल्ली जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत अन्य मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रोटेस्ट में शामिल के लिए लोग मालगाड़ियों से दिल्ली जा रहे हैं।

पड़ताल

भारत की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत और गुमराह करने वाला है। वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है।

इसी के साथ एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे गुमराह करने वाले दावों में न पड़ें। शेयर या फॉरवर्ड करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से जानकारी वेरिफाई करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   10 Oct 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story